Negative energy remedies: इस 5 राशियों के लिए चमत्कारिक असर करता है काले धागे का उपाय, बस जान लें इसका सही तरीका

Negative energy remedies: ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में काला धागा बांधना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने वाला एक मजबूत सुरक्षा कवच माना जाता है। आइए जानें इसे धारण करने के सही नियम

अपडेटेड May 18, 2026 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
काला धागा बांधने का संबंध शनि देव राहु और केतु से है।

Negative energy remedies: बहुत से लोग अपने पैर या कलाई पर काला धागा बांधते हैं। इसे बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा या शनि दोष से रक्षा का एक मजबूत सुरक्षा कवच माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में यह सिर्फ एक धागा नहीं, इसका संबंध शनि देव राहु और केतु से है। कुछ राशियों के लिए इस बांधना बेहद शुभ होता है। इनके लिए ये जादू सा असर करता है। इससे कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं और सकारात्मक फल मिलता है। लेकिन, इसे बांधने के कुछ जरूरी नियम हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों को नजरअंदाज करना कई बार नुकसान का कारण बन सकता है। आइए जानें काला धागा बांधने के नियम और किन 5 राशियों के लिए यह शुभ होता है।

काला धागा पहनने के नियम और विधि

  • काला धागा बाजार से लाकर सीधे नहीं बांधना चाहिए। इसे पहनने से पहले भैरव बाबा या हनुमान जी के मंदिर ले जाएं, उनके चरणों का सिंदूर लगाएं और अभिमंत्रित करने के बाद ही पहनें।
  • काला धागा बांधते समय उसमें 9 गांठें लगानी चाहिए। यह 9 गांठें नवग्रहों या देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानी जाती हैं।
  • जिस हाथ या पैर में काला धागा बंधा हो, उसमें किसी अन्य रंग का धागा (जैसे लाल या पीला कलावा) न बांधें।
  • धागा बांधते समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" या हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है।
  • काला धागा धारण करने के लिए सबसे उत्तम दिन शनिवार और मंगलवार माने जाते हैं। शनिवार के दिन काला धागा पहनने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। वहीं, मंगलवार के दिन धागा बांधने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां कोसों दूर रहती हैं।
  • इसे सुबह के समय या शाम को गोधूलि बेला में धारण करना सबसे अच्छा माना जाता है।

इन राशियों के लिए होता है शुभ

तुला : इस राशि के शनि देव 'उच्च' के होते हैं। इसलिए तुला राशि के लिए काला धागा अधिक सकारात्मक फल देता है। इसको पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और किस्मत चमक सकती है।


मकर : मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। इस राशि के जातकों पर शनि देव की अपार कृपा बरसती है। काले धागे को पहनने से काम में आने वाली रुकावट दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कुंभ : कुंभ राशि के लिए काला धागा एक रक्षा कवच माना जाता है। कुंभ राशि के जातकों को काला धागा पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होती है।

वृषभ और मिथुन : वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इन ग्रहों की शनि देव के साथ गहरी मित्रता है। इसलिए वृषभ और मिथुन राशियों को काले धागा पहनने से किस्मत चमक सकती है। साथ ही काला धागा बुरी नजर से बचाता है और तरक्की के मार्ग आ रही बाधा दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Adhik Maas Ke Niyam: अधिक मास में करें इन चीजों से परहेज, जानें इस माह में क्या खाएं और क्या नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।