हमारे धार्मिक साहित्य में गरुड़ पुराण का काफी महत्व है। भगवान श्रीहरि विष्णु ने इसमें जीवन और मृत्यु के रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने इसमें ये भी बताया है कि मृत्यु के बाद जिन आत्माओं को स्वर्ग या नरक नहीं मिलता है, वो प्रेत रूप में या नकारात्मक शक्तियों के रूप में भटकती रहती हैं। यह ऐसी बात है, जिसे जरूर जानना चाहिए। इसके मुताबिक मृत्यु के बाद कर्मों के आधार पर आत्माओं को स्वर्ग या नर्क में बांटा जाता है। लेकिन कुछ ऐसी आत्माएं भी होती हैं, जो मृत्युलोक और धरती के बीच भटकती रहती हैं। ऐसी आत्माएं अक्सर कुछ खास आदतों वाले मनुष्यों के आसपास मंडराती रहती हैं।