Credit Cards

Shardiya Navratri: छात्रों के लिए शुभ है नवरात्र में मां सरस्वती का आह्वान, विधि विधान से इस दिन करें पूजा

Shardiya Navratri: नवरात्र में जब मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच आती हैं, तो ये समय बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इसमें किसी भी शुभ काम को करने में रोक नहीं होती है। नवरात्र में छात्रों को भी मां सरस्वती का आह्वान पूरी श्रद्धा और आस्था करना चाहिए। जानिए किस दिन किया जाएगा उनकी पूजा

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement
नवरात्र के छठे दिन मां सरस्वती का आह्वान किया जाता है।

Shardiya Navratri: नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के हर रूप की अलग ऊर्जा है और उनका महत्व व शक्ति भी अलग है। मां के अलग-अलग रूपों की पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। इस अवधि में मां सरस्वती के आह्वान का विशेष महत्व है। मां सरस्वती की पूजा छात्रों के लिए, कलाकारों और पठन-पाठन से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवी का यह रूप विद्या, ज्ञान, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। नवरात्र के छठे दिन मां सरस्वती का आह्वान किया जाता है।

नवरात्र प्रारंभ : सोमवार, 22 सितंबर 2025

सरस्वती आह्वान तिथि : नवरात्र का छठा दिन, शनिवार, 27 सितंबर 2025

मां सरस्वती के आह्वान का महत्व

वीणा वादिनी मां सरस्वती विद्या और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। इनकी पूजा से विद्यार्थी, शिक्षक और कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता है। संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों को इनके आशीर्वाद से वाणी में मधुरता, विचारों में स्पष्टता और जीवन में सफलता मिलती है। यह दिन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत शुभ माना गया है।

पूजन विधि


  • सुबह स्नान कर पीले या सफेद कपड़े पहनें।
  • पूजा स्थल को साफ करें और वहां पर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • मां को सफेद फूल, अक्षत, तुलसी पत्र और पीले फल अर्पित करें।
  • वीणा, पुस्तक, कलम और वाद्ययंत्रों की पूजा करें।
  • “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।
  • सरस्वती चालीसा और आरती का पाठ करें।

सरस्वती मां के आशीर्वाद के लिए करें ये उपाय

  • यह दिन छात्रों के लिए बहुत अहम होता है। उन्हें मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए अपनी पढ़ाई से जुड़ी किताबों और कॉपियों को मां के चरणों में रखकर पूजा करनी चाहिए।
  • मां का आशीर्वाद पाने के लिए संगीत या कला से जुड़े लोग अपने वाद्ययंत्र को मां के चरणों में रखें।
  • पीले वस्त्र या जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने-लिखने की चीजें दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।
  • उनके आशीर्वाद से न केवल शिक्षा और ज्ञान की बाधाएं दूर होती हैं बल्कि जीवन में सफलता, विवेक और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

Navratri 2025 day 4 Maa Kushmanda: सृष्टि की आदिशक्ति हैं मां कूष्माण्डा, लाल गुड़हल का फूल और पीला रंग अत्यंत प्रिय है माता को

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।