Get App

नेपाल की इंद्रजात्रा का पितृ पक्ष से है गहरा नाता, जानिए इस परंपरा के बारे में

नेपाल में इंद्रजात्रा का पर्व भारत में पूर्वजों को समर्पित पितृ पक्ष से काफी मिलता है। यह आयोजन भी कई दिनों तक चलता है, जिसमें पूरे साल में परलोक गमन करने वाले पूर्वजों को याद किया जाता है। माना जाता है कि नेपाल में इंद्रजात्रा की शुरुआत 10वीं शताब्दी में की गई थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 5:00 PM
नेपाल की इंद्रजात्रा का पितृ पक्ष से है गहरा नाता, जानिए इस परंपरा के बारे में
भारत में पितृ पक्ष के दौरान नेपाल में निकाली जाती है इंद्रजात्रा

भारत का पड़ोसी देश नेपाल हाल के समय में सुर्खियों में रहा है। आज एक बार फिर इसके बारे में बात हो रही है। लेकिन इस बार इसका कारण धार्मिक परंपरा है, जो नेपाल और भारत में काफी हद तक समान है। भारत का ये पड़ोसी देश 21वीं सदी के शुरुआती वर्षों तक घोषित तौर पर हिंदू राष्ट्र था। हालांकि यहां राजशाही खत्म होने के बाद देश ने खुद को सेक्युलर घोषित किया। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर यहां की आबादी हिंदू ही है और इनकी परंपराएं इस धर्म की सबसे प्राचीन वैदिक परंपराओं की झलक देती हैं। इन परंपराओं में से एक है इंद्रजात्रा, जिसे नेपाल में 'येन्या पुन्'हि कहते हैं।

10वीं सदी से आयोजित की जा रही है इंद्रजात्रा

इसकी शुरुआत नेपाल की राजधानी काठमांडू की स्थापना के उपलक्ष्य में राजा गुणकामदेव ने 10वीं सदी में की थी। हमारी पहाड़ी पड़ोसी देश की राजधानी के नाम पर इस आयोजन में एक बहुत अहम हिस्सा रहता है। दरअसल काठमांडू, जिसे स्थानीय भाषा में काठमांडौ कहा जाता है, अर्थ है काठ यानी लकड़ी और मांडौ यानी मंडप। यह एक तरह की शोभायात्रा है, जिसमें लोग अपने पूर्वजों की याद में सड़कों पर जुलूस की शक्ल में निकलते हैं। इंद्रजात्रा के समापन उत्सव के लिए एक बड़ा लकड़ी का मंडप जैसा बना या जाता था, जहां इस समारोह का समापन होता है।

काठमांडु के राजधानी बनने की खुशी में मनाई जाती है

येन्या पुन्'हि काठमांडू का ही पुराना नेपाली नाम है। इसमें "या " का अर्थ है "उत्सव", और "पुन्हि " का अर्थ है पूर्णिमा अर्थात काठमांडू शहर का पूर्णिमा को हुआ जन्मदिन। यह उत्सव दो आयोजनों, इंद्रजात्रा और कुमारीजात्रा से मिलकर बनता है। उत्सव का मुख्य स्थल काठमांडू दरबार स्क्वायर रहता है। यह उत्सव यनला (ञला), नेपाल संवत कैलेंडर के ग्यारहवें महीने की उजाले पक्ष की 12वीं तिथि से लेकर अंधेरे पक्ष की चौथी तिथि तक आठ दिनों तक चलता है।

भारत में श्राद्ध पक्ष के दौरान नेपाल में इंद्रजात्रा

यह लगभग वही समय होता है जब भारत में श्राद्ध पक्ष चल रहा होता है। श्रद्धालु अपने मृत परिजनों की याद में घी के दीपक जलाते हैं और जुलूस भी निकालते हैं। इस परंपरा को माता बिये कहते हैं। इसका अर्थ है मक्खन (घी) के दीपक अर्पित करना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें