Parama ekadashi upay 2026: परमा एकादशी को पूरे साल में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में श्रेष्ठ माना जाता है। इस एकादशी को करने का सौभाग्य 3 साल में एक बार मिलता है, क्योंकि यह एकादशी सिर्फ अधिक मास में आती है। माना जाता है कि धन के देवता कुबेर ने भी इसी एकादशी का व्रत किया था, जिसके बाद उन्हें यह अहम पद प्राप्त हुआ था। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का संयोग बना है। परमा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को होगा। इस साल यह व्रत 11 जून 2026, गुरुवार के दिन किया जाएगा।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धन के देवता के रूप में विख्यात कुबेर ने भी परमा एकादशी का व्रत किया था, जिसके बाद उन्हें धन के देवता का पद प्रदान किया गया था। कुबेर भगवान शिव के अनन्य भक्त थे और एक समय में आर्थिक संकट और कंगाली से घिरे थे। उन्हें भगवान शिव ने परमा एकादशी का व्रत करने की गुप्त सलाह दी थी। इसलिए माना जाता है कि इस व्रत को करने से कंगाली दूर होती है और आर्थिक खुशहाली आती है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। आइए जानें
परमा एकादशी की रात करें भाग्य बदलने वाले ये 5 उपाय