Phalguna Amavasya 2026 date: इस दिन की होगी हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या, जानें तारीख, शुभ-अशुभ मुहूर्त और उपाय

Phalguna Amavasya 2026 date: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का बहुत महत्व है। फाल्गुन अमावस्या हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है। आइए जानें इस साल ये अमावस्या किस दिन होगी और इस दिन किए जाने वाले उपाय? साथ ही, इस दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त भी जानें

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:33 PM
Story continues below Advertisement
इस साल 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है।

Phalguna Amavasya 2026 date: फाल्गुन अमावस्या को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है, क्योंकि फाल्गुन आखिरी हिंदू मास होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पितृ तर्पर्ण करने का विधान है। अमावस्या की तिथि ग्रह दोष और पितृ दोष निवारण के उपाय करने के लिए भी उत्तम मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है। यह शाम 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि मंगल और चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फाल्गुन अमावस्या के दिन देवगुरु बृहस्पति के मिथुन और शनि के मीन राशि में होने से यह दिन पितृ पूजा और ग्रहों की शांति के लिए विशेष फलदायी है।

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ : 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार की शाम 05 बजकर 10 मिनट पर

अमावस्या तिथि समाप्त : 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार की शाम 05 बजकर 23 मिनट पर

अमावस्या व्रत पूजा का शुभ समय : 17 फरवरी की सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 29 मिनट तक

अमावस्या व्रत पारण तिथि : 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से दोपहर 09 बजकर 13 मिनट तक


शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल : दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक

यमगण्ड : सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक

गुलिक काल : दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 01 बजकर 29 मिनट तक

फाल्गुन अमावस्या पर करें उपाय

  • फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी पवित्र तीर्थ स्थल पर स्नान करें।
  • पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या पर जरूरतमंदों को अन्न, काले तिल, गुड़, घी, वस्त्र दान करें।
  • पितरों को प्रसन्न करने के लिए घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं।
  • ग्रहों की शांति के लिए काली गाय या काले कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं।
  • शनि दोष से राहत पाने के लिए इस दिन शनि देव की साधना करें।

Holika Dahan 2026 Muhurat: इस साल होलिका दहन के लिए मिलेंगे सिर्फ 12 मिनट, बन रहा चंद्र ग्रहण और भद्रा का दुर्लभ संयोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।