Phalguna Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये तिथि मुख्य रूप से पितरों को समर्पित है और माना जाता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। हमारे पूर्वज हमें आशीर्वाद देते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। अमावस्या पर गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करने और उसके बाद दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना जाता है। हिंदू वर्ष में प्रत्येक माह में एक अमावस्या तिथि आती है, इस तरह कुल 12 अमावस्या तिथियां आती हैं। इन्हीं में से एक है फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि। फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है, इसलिए इसकी अमावस्या भी साल की अंतिम अमावस्या तिथि होती है। धार्मिक रूप से पूजा-पाठ और अनुष्ठान की दृष्टि से इसका अहम स्थान है। आइए जानें इस खास तिथि पर क्या करें और क्या न करें?
