Pradosh Vrat Upay: फाल्गुन के पहले प्रदोष व्रत पर कर लें ये उपाय, भगवान शिव की कृपा से भर जाएगी तिजोरी

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत हर हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। फाल्गुन माह पहले प्रदोष व्रत भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करने पर उनकी कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सौभाग्य आता है। आइए जानें क्या हैं ये उपाय

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 10:01 PM
Story continues below Advertisement
शनि प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति पर शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ये व्रत हर हिंदू माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस तरह साल में 24 प्रदोष व्रत किए जाते हैं। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसका महत्व उसे करने वाले दिन से और भी बढ़ जाता है। जैसे सोमवार को प्रदोष व्रत पड़ता है, तो वो सोम प्रदोष व्रत होता है। वहीं, शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत होगा। इसे भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है। इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा से घर धन-धान्य से भर जाता है।

फाल्गुन मास का पहला प्रदोष कब?

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 फरवरी 2026 को शाम 04:01 बजे शुरू होगी और 15 फरवरी 2026 को शाम 05:04 बजे समाप्त होगी। प्रदोष व्रत की पूजा संध्या काल में 06:10 बजे से शुरू होकर 08:44 बजे तक की जाएगी।

जरूर करें ये उपाय

  • प्रदोष व्रत के दिन गेहूं और धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान शिव से अपने जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं और संतान सुख प्राप्त होता है।
  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन आने के अवसर बनते हैं और जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती।
  • प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। तिल से अभिषेक करने पर व्यक्ति के पुराने दोष और गलत कर्मों का प्रभाव कम होता है और जीवन में खुशहाली आने लगती है।
  • प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इससे समाज में सम्मान मिलता है और अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं।


फाल्गुन मास के पहले प्रदोष का महत्व

शनि प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति पर शनि दोष का प्रभाव कम होता है। यह व्रत जीवन में शांति और सुख-समृद्धि लाने में मदद करता है। फाल्गुन मास का पहला शनि प्रदोष व्रत अत्यंत शुभ माना गया है। इसे श्रद्धा और विधिपूर्वक करने से भगवान शिव और शनि देव दोनों की विशेष कृपा मिलती है।

Mahashivaratri 2026: भगवान भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये तीन चीजें, इनके बिना पूरी नहीं मानी जाती है पूजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।