धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस माह की नवमी तिथि पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी से पहले अयोध्या पूरी तरह सज चुकी थी। इधर राम मंदिर में भी सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी बीच रामनवमी के पूर्व भगवान राम लला के ललाट पर भगवान सूर्य ने तिलक किया जाएगा। यह सूर्य तिलक आज (6 अप्रैल 2025) दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से ट्रायल भी किया जा चुका है। यह ट्रायल 90 सेकंड तक चला था।