Get App

Ram Navami 2025: घर बैठे ऐसे करें श्रीराम की विधिवत पूजा, जानें मुहूर्त और मंत्र

Ram Navami 2025: भगवान श्रीराम, विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने अधर्म के अंत और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया। रामनवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा विधि और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है, जिससे भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 9:13 AM
Ram Navami 2025: घर बैठे ऐसे करें श्रीराम की विधिवत पूजा, जानें मुहूर्त और मंत्र
Ram Navami 2025: राम नवमी की पूजा खासतौर पर मध्याह्न काल में करने की परंपरा है

राम नवमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ये दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। राम नवमी के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है और भक्त उपवास रखते हैं। जगह-जगह भजन-कीर्तन, शोभायात्राएं और धार्मिक आयोजन होते हैं।

ये पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल, रविवार को पूरे भारत में उत्साह और भक्ति के वातावरण में मनाया जा रहा है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

राम नवमी की पूजा खासतौर पर मध्याह्न काल में करने की परंपरा है, क्योंकि श्रीराम का जन्म दोपहर के समय हुआ था। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। जबकि राम नवमी का मध्याह्न क्षण दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर रहेगा। इस समय में पूजा करना अत्यंत फलदायक माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें