Rangbhari Ekadashi 2026 Upay: एकादशी व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत में से एक है। ये व्रत हिंदू वर्ष के प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो बार किया जाता है। इनमें से ही एक है रंगभरी एकादशी का व्रत, जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती पहली बार काशी आए थे और उनका गौना हुआ था। इस मौके पर उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित कर होली पर्व की शुरुआत की जाती है। इधर, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में भी रंगभरी एकादशी से रंगों के पर्व होली की शुरुआत होती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान की कृपा से भक्तों को सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें इस साल रंगभरी एकादशी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इसका क्या मुहूर्त होगा?
रंगभरी एकादशी 2026 तारीख और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी व्रत 27 फरवरी को किया जाएगा।
फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि शुरू : 27 फरवरी को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर
फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि समाप्त : 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 05:09 बजे से 05:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:11 बजे से 12:57 बजे तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:29 से 03:15 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग : प्रात:काल 10:48 से पूरी रात्रि तक
एकादशी के पारण का समय : 28 फरवरी 2026 की सुबह 06:47 से 09:06 बजे तक
रंगभरी एकादशी पर करें ये उपाय
जीवन में सुख-शांति के लिए रंगभरी एकादशी पर किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें और श्री हरि की विधि विधान से पूजा करें। पूजा करने के बाद भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करें। कहा जाता है, कि ऐसा करने से भगवान विष्णु अपनी कृपा साधक पर बनाए रखते हैं।
जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आप रंगभरी एकादशी के अवसर पर 1 या 21 ताजे पीले फूल की माला बनाकर श्री हरि विष्णु को अर्पित करें और उन्हें खीर का भी भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.।
रंगभरी एकादशी पर आंवले के पेड़ में जल अर्पित करें और जड़ की मिट्टी से माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें