Saraswati Puja 2026: मां सरस्वती का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इन्हें ज्ञान, कला और स्वर की देवी के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन इनका प्राकट्योत्व के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश में बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। बसंत पंचमी 2026, भारत में वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार ज्ञान, विद्या और कला की देवी, देवी सरस्वती को समर्पित है। पूरे देश में कपड़े, फूल, भोजन और सजावट के रूप में पीले रंग का बोलबाला रहता है। स्कूल, कॉलेज, मंदिर और घरों में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ सरस्वती पूजा की जाती है। देश के पांच ऐसे शहर हैं, जहां इसका अलग ही रंग देखने को मिलता है।
