Saturn Transit Sawan 2025: 13 जुलाई से मीन राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों की चमकाएंगे किस्मत

शनि कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जब किसी पर प्रसन्न होते हैं, तो उसे रंक से राजा बना देते हैं और जब नाराज होते हैं, तो कहीं का नहीं छोड़ते। इस बार सावन 2025 में शनि मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने वाले हैं। इस अवस्था में वो 28 नवंबर तक कुल 139 दिन तक रहेंगे। आइए जानतें हैं इससे किन राशियों की किस्मत चमकेगी

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 9:55 PM

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बहुत अहम मानी जाती है। ग्रहों के न्यायकर्ता शनि ग्रह इस बार मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। सावन में शनि की वक्री चाल ज्योतिष के लिहाज से अहम है। शनि को नौ ग्रहों में सबसे गुस्से वाला माना जाता है। इनकी साढ़े साती और ढैया से लोग बहुत डरते हैं। मगर, एक मान्यता ये भी है कि जिस पर भी शनि की साढ़े साती या ढैया लगती है, शनि उसे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। मगर, शनि जब किसी पर प्रसन्न होते हैं, तो उसे रंक से राजा बना देते हैं।

सावन में इस बार शनि का उल्टी चाल से चलना बेहद अहम माना जा रहा है। शनि देव 13 जुलाई से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं यानी 28 नवंबर तक वे इस राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। शनि देव 13 जुलाई रविवार को सुबह 9.40 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। इस अवस्था में वह 139 दिनों तक रहेंगे। शनि के चाल बदलने का असर आम लोगों के साथ ही देश-दुनिया समेत सभी 12 ग्रहों पर पड़ता है। आइए जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन से कौन सी राशियों के आएंगे अच्छे दिन।

मेष राशि

वक्री शनि मेष राशि वालों शुभ फल देने वाले हैं। इस अवधि में उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। बिजनेस में लाभ होने के साथ ही कारोबार आगे बढ़ाने के मौके बनेंगे। सभी भौतिक इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी करने वालों को भी अपने काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि

सावन 2025 में मीन राशि में वक्री शनि कन्या राशि के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे। शनिदेव की कृपा से कन्या राशि वाले जीवन की बाधाओं और चुनौतियों को आसानी से पार करेंगे। ये राशि वाले करियर में तरक्की करेंगे और ऑफिस में नाम होगा। इस राशि के छात्र कॉम्पटीशन में अच्छे नंबर ला सकते हैं।


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए साल 2025 में शनि का वक्री होना बेहद शुभ होगा। इस अवधि में धनु राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में निखार आएगा और क्षमताओं में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत अच्छी होगी। इस अवधि में धनु राशि वालों की इनकम धीरे-धीरे बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय अधूरे काम पूरे होने का होगा। ऑफिस में मान बढ़ेगा और आपके काम को लोगों की तारीफ मिलेगी। शनिदेव की कृपा से इस राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी जल्द सुलझ सकती हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ शनि की प्रिय राशि है। सावन 2025 में शनि की वक्री चाल इन्हें शुभ फल देने वाली होगी। इनके काफी समय से अटके प्रोजेक्ट्स अटके शनिदेव की कृपा से फिर से शुरू हो सकते हैं। आपकी मानसिक और शारीरिक ताकत बढ़ेगी और शेयर बाजार में मुनाफा हो सकता है। आपके सभी प्रयास काफी सफल होंगे।

मीन राशि

2025 में वक्री शनि मीन राशि वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। इस राशि के लग्न भाव में वक्री शनि आर्थिक लाभ के दरवाजे खोल देंगे। परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य रहेगा। इस अवधि में आप धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अटका हुआ धन भी मिल सकता है।

sawan 2025: सावन में कौन से मंत्र करें जाप, क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूरी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।