आज 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ये महीना शिव आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार का अपना एक अलग ही महत्व होता है। इस बार सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। विनायक चतुर्थी व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना गया है।
