Snake in Dream: सावन में नाग का सपना दिखना सिर्फ इत्तेफाक नहीं! जानें इसका रहस्य

Snake in Dream: सावन का महीना आते ही शिव भक्ति और बारिश का संगम मन को शांत करता है। लेकिन अगर इसी दौरान आपको कहीं सांप दिख जाए, तो घबराएं नहीं। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि शिव की कृपा का एक संकेत माना जाता है। जानिए इसका आध्यात्मिक और शुभ अर्थ क्या हो सकता है

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:10 PM
Snake in Dream: अगर किसी को सफेद रंग का नाग दिख जाए या फिर सपने में सांप दिखाई दे, तो इसे और भी विशेष और दुर्लभ अनुभव माना जाता है।

सावन का महीना जब शुरू होता है, तो सिर्फ प्रकृति ही नहीं, भक्तों के मन में भी एक अलग ऊर्जा और भक्ति का भाव उमड़ने लगता है। ये समय होता है शिव आराधना का, जब हर ओर 'ॐ नमः शिवाय' की गूंज सुनाई देती है। ऐसे माहौल में अगर किसी को सांप दिखाई दे जाए, तो इसे मात्र एक जीव के रूप में देखने की बजाय एक ईश्वरीय संदेश के रूप में समझा जाना चाहिए। क्योंकि सांप, विशेषकर नाग, भगवान शिव के गले का आभूषण हैं। वे शिव के इतने निकट हैं कि उनका दिखना, उस समय में, विशेष माना जाता है।

शुभता का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र में सांप को डर का नहीं, आध्यात्मिक संकेत का रूप माना गया है। खासकर सावन जैसे पवित्र महीने में नाग का दिखना भगवान शिव की कृपा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि यदि इस महीने में नाग कहीं दिख जाए, तो ये संकेत है कि भोलेनाथ आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और आपकी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। ये आपकी साधना और प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर हो सकता है, जो प्रकृति के माध्यम से आप तक पहुंच रहा है।


सफेद नाग

अगर किसी को सफेद रंग का नाग दिख जाए या फिर सपने में सांप दिखाई दे, तो इसे और भी विशेष और दुर्लभ अनुभव माना जाता है। सफेद नाग अत्यंत दुर्लभ होते हैं और इनका दिखना शिव की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। ये संकेत हो सकता है कि आप किसी आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं या कोई बड़ी रुकावट जल्द ही दूर होने वाली है। स्वप्न में नाग का आना भी माना जाता है कि शिव आपके दुखों को हरने का संदेश दे रहे हैं।

डर नहीं, विश्वास रखें

बहुत से लोग सांप देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन सावन में अगर ये अनुभव हो तो यह घबराने की नहीं, आभार मानने की घड़ी है। उस पस शांत मन से भगवान शिव का स्मरण करें, उनका धन्यवाद करें। ये संकेत आपके जीवन में शुभता के आगमन का संकेत हो सकते है। याद रखें, सांप अगर शिव के सबसे करीबी हैं, तो उनका दिखना भी शिव की उपस्थिति का अहसास करा सकता है।

डिस्क्लेमर:  इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Sawan Somwar 2025: इस शुभ मुहूर्त में करें शिव अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।