September 2025 Festival Calendar: सितंबर का महीना मॉनसून के धीरे-धीरे खत्म होने या सर्दियों के मौसम की शुरुआत का ही गवाह नहीं होता है। साल का ये खास महीना कई व्रत और त्योहारों का भी संकेत देता है। इस बार सितंबर का महीना धार्मिक उत्सवों और अनुष्ठानों के साथ ही खगोलीय घटनाओं की वजह से भी खास होने वाला है। यह महीना विदाई, प्रार्थनाओं, व्रत और ग्रहण के अलावा नई शुरुआत की दुर्लभ झांकी प्रस्तुत करेगा। खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि इसमें काफी चहल-पहल और धूमधाम देखने को मिलने वाली है।
