Shani Jayanti 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का अहम स्थान है। स्वभाव से क्रोधी माना जाने वाला यह ग्रह जातक को कर्मों के आधार पर फल देता है। इसीलिए शनि को ग्रहों का न्यायाधीश भी कहा जाता है। माना जाता है कि सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंति के रूप में मनाया जाता है। इस साल शनि जयंति के साथ शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने से यह दिन और भी खास हो गया है। लेकिन इस दिन भूल कर भी कुछ खास चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। आइए जानें क्या है
शनि जयंती पर भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें
लोहा : शनि जयंती वाले दिन भूलकर भी लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे का सामान खरीदना जिंदगी में बाधाएं ला सकता है। इसकी वजह से कलेश की आशंका भी बढ़ती है।
सरसों का तेल : शनि जयंती के दिन सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे पैसों का नुकसान हो सकता है। अगर इस दिन तेल खरीदा जाए तो ये आर्थिक तंगी की वजह बन सकता है।
काला तिल : शनि जयंती पर काला तिल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। शनिदेव की पूजा में इसका इस्तेमाल होता है लेकिन इस दिन तिल ले आएंगे तो ये आपके काम में रुकावट लाएगा।
झाड़ू : शनि जयंती पर झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए। रविवार, सोमवार और गुरुवार के अलावा शनि जयंती वाले दिन भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। अगर ऐसा करेंगे तो पैसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
नमक : शनि जयंती पर नमक भी नहीं खहीं रीदना चाहिए। इस दिन नमक घर लाना बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि नमक खरीदने से कर्जा भी बढ़ सकता है।
इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं शनि देव
तुला राशि: यह शनि देव की उच्च राशि है इसलिए इनकी प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग बुद्धिमानी और मेहनती स्वभाव के चलते बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अमूमन अच्छी रहती है।
मकर राशि : इस राशि के स्वामी खुद शनि देव ही हैं, इसलिए इस राशि वालों पर भी शनि देव की कृपा रहती है। मकर राशि के लोग स्वभाव से मेहनती और अनुशासित होते हैं। ये कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानते।
कुंभ राशि : शनि देव की प्रिय राशियों में कुंभ भी है। इसलिए इस राशि वालों के लिए शनि देव एक रक्षक की तरह काम करते हैं। इस राशि के लोग मेहनती, कर्मशील, बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं।
वृषभ राशि : इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जिन्हें शनि देव का मित्र कहा जाता है। इसलिए इन पर भी शनि की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग शांत, और भरोसेमंद होने के साथ ही लक्ष्यों के प्रति समर्पित होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें