Shani Jayanti 2026 Puja: शनि जयंति का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। भगवान सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था। इसलिए इस दिन को शनि जयंति के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल शनि जयंति का पर्व शनिश्चरी अमावस्या के साथ पड़ा रहा है। यह एक ऐसा दुर्लभ संयोग है, जो कई वर्षों में एक बार बनता है। यह दिन शनि देव को प्रसन्न करने, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत पाने और शनि दोष को शांत करने के लिए बेहद अहम माना जाता है।
साल 2026 में शनि जयंती 16 मई को है। शनिदेव ज्योतिष के महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक हैं। उन्हें न्याय के देवता और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इनकी पूजा भी कुछ खास लोगों को जरूर करनी चाहिए। आइए जानें इन मंत्रों के बारे में
शनि जयंति पर जरूर करें 3 मंत्रों का जाप
साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान लोग
साढ़ेसाती और ढैय्या के समय शनिदेव व्यक्ति के धैर्य और उसके किए गए कर्मों की परीक्षा लेते हैं। हालांकि शनि जंयती के दिन पूजा करने से शनिदेव का असर थोड़ा कम हो सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है वो भी इस पूजा को कर सकते हैं। शनि जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं, शनि चालीसा का पाठ जरूर करें और पूजा के बाद जरूरतमंदों को दान भी करें।
तुला राशि में उच्च के होते हैं शनि देव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि इस राशि में उच्च के होते हैं। अगर इस राशि के जातक शनिदेव की हमेशा पूजा करें तो इनके मान-सम्मान और पद में वृद्धि होती है। शनि जयंती पर सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करने से तुला राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
मेष राशि वालों को निरंतर करनी चाहिए शनि की पूजा
मेष राशि के लोगों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि में शनि नीच के होते हैं। इसलिए मेष राशि वालों को नियमित रूप से और शनि जयंती वाले दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ और मकर राशियों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इन पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। शनि जयंती के दिन इन दोनों राशियों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से इन राशियों के जातकों की जिंदगी में स्थिरता आएगी और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होंगी।