Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के पवित्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार की शुरुआत होने के साथ ही मां के जयकारे हर तरफ गूंजने लगते हैं। चारों तरफ चहल-पहल और खुशहाली का माहौल रहता है। नई चीजों की शुरुआत हो जाती है। दुर्गा पूजा पंडाल सजने लगते हैं और मां की भक्ति में सराबोर भक्तों के होठों पर मां की महिमा के गीत अपने आप सजने लगते हैं। दिन की शुरुआत के साथ ही कहीं से कीर्तन की आवाज सुनाई देते है, तो कहीं माता की चौकी, जगराता या भंडारा होता है। पूरा माहौल इतना भक्तिमय होता है कि हर कोई इसके रंग में रंग जाता हैं माता शेरावाली के गीत गुनगुनाने लगता है। मातारानी के कुछ गीत तो ऐसे सदाबहार हैं, कि सुनते लोगों की आंखों में आंसू आने लगते हैं। आइए जानें मां की भक्ति में सराबोर कुछ भजन, जिन्हें सुनकर आप बिना गाए नहीं रह पाएंगे। मां दुर्गा की लीलाओं और आशीर्वाद से भरे ये गीत गाने से हर भक्त झूम उठेगा।
