Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म शारदीय नवरात्र का बहुत महत्व है। यह साल के उन पर्वों में से एक है, जो देश में बड़े पैमाने पर मनाए जाते हैं। नौ दिनों तक चलने वाला यह उत्सव हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस साल मां दुर्गा का आगमन 22 सितंबर को हो रहा है और 01 अक्टूबर को दुर्गा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को आधी रात से लग रही है, जो अगले दिन यानी 23 सितंबर को आधी रात को खत्म होगी।