Shardiya Navratri 2025: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र शुरू होते हैं। इस साल माता के नौ दिनों का ये पर्व 22 सितंबर से शुरू होगा। नवरात्र के नौ दिन मां के नौ रूपों को समर्पित होते हैं। ये नौ रूप मां की नौ शक्तियों का महत्व बताते हैं। मां के भक्त इन नौ दिनों में इन्हीं नौ रूपों का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं। नवरात्र की पूजा में भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए घटस्थापना, उपवास और जप आदि अनुष्ठान करते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। आइए जानें मां के नौ रूपों और उससे जुड़ी नौ शक्तियों के बारे में।