Get App

Sheetala Ashtami 2026 Today: आज लगेगा माता शीतला को बासी भोजन का भोग, पूजा में जरूर सुनें ये व्रत कथा, वर्ना अधूरी मानी जाएगी पूजा

Sheetala Ashtami 2026 Today: आज माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाएगा और दिन में चूल्हा भी नहीं जलेगा। आज माताएं अपने बच्चों को गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से रक्षा के लिए माता शीतला की पूजा करेंगे और यहां दी जा रही व्रत कथा का पाठ करेंगी। जानिए मूहूर्त और पूजा विधि

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:00 AM
Sheetala Ashtami 2026 Today:  आज लगेगा माता शीतला को बासी भोजन का भोग, पूजा में जरूर सुनें ये व्रत कथा, वर्ना अधूरी मानी जाएगी पूजा
इस व्रत को बासोड़ा पूजन के नाम से भी जाना जाता है।

Sheetala Ashtami 2026 Today: शीतला अष्टमी का व्रत चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को बासोड़ा पूजन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि आज के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है। आज के दिन माताएं अपनी संतान को रोग मुक्त रखने के माता शीतला की पूजा करती हैं। गर्मी के मौसम में उन्हें शीतल रखने के लिए आज के दिन उन्हें ठंडी और बासी चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानें आज की पूजा की विधि, मुहूर्त और व्रत कथा क्या है?

शीतला अष्टमी तारीख

चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 मार्च को है। अष्टमी तिथि का आरंभ 10 मार्च को रात 1 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और ये 12 मार्च को सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च को ही किया जाएगा।

शीतला अष्टमी पूजन शुभ मुहूर्त

लाभ चौघड़िया : सुबह में 6 बजकर 35 मिनट से 8 बजदकर 4 मिनट तक

अमृत चौघड़िया : सुबह में 8 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक

शुभ चौघड़िया : सुबह में 11 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें