Shukra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत प्रत्येक हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आज माघ मास का पहला प्रदोष व्रत है, जो शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से ये शुक्र प्रदोष व्रत होगा। शुक्र प्रदोष व्रत को भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित सबसे शुभ व्रतों में से एक माना जाता है। प्रदोष व्रत में सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानें आज के प्रदोष व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय के बारे में।
