Shukra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। हिंदू वर्ष के प्रत्येक माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ये व्रत किया जाता है। इस तरह पूरे साल में 24 प्रदोष व्रत किए जाते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा करने का विधान है। माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत कल यानी शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। प्रदोष व्रत का महत्व उसे किए जाने वाले दिन से और बढ़ जाता है। जैसे सोमवार को प्रदोष व्रत की तिथि पड़ी, तो वो सोम प्रदोष व्रत होगा। इस बार प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है, तो ये शुक्र प्रदोष व्रत होगा। खास बात ये है कि यह प्रदोष व्रत जनवार 2026 का अंतिम प्रदोष व्रत भी है। इस बाद जनवरी के महीने में तीन प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बना है। आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत पर बनने वाले 4 शुभ संयोग, पूजा मुहूर्त और शिव जी को क्या नहीं चढ़ाते हैं?
