Get App

दिवाली-धनतेरस से पहले खरीदारी के लिए मंगल पुष्य का महासंयोग आज, नोट करें शुभ मुहूर्त

दिवाली और धनतेरस के त्योहार पर लोग खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन जो लोग धनतेरस पर खरीदारी नहीं कर पाते हैं, उनके लिए इस साल पुष्य नक्षत्र का महासंयोग आज बन रहा है। इसमें खरीदारी करना धनतेरस जितना ही शुभ माना जाता है। आइए जानें इसका शुभ मुहूर्त

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 2:30 PM
दिवाली-धनतेरस से पहले खरीदारी के लिए मंगल पुष्य का महासंयोग आज, नोट करें शुभ मुहूर्त
दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी सुख-सौभाग्य में वृद्धि करने वाली होती है।

दिवाली और धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी, गाड़ी, संपत्ति या अन्य जरूरी चीजों की खरीद करने के लिए कई-कई महीनों का इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में संपन्नता बने रहने का आशीर्वाद देती हैं। लेकिन हर कोई इन मौके पर खरीदारी करने में समर्थ नहीं होता है। ऐसे में इस साल दीपावली और धनतेरस से पहले भी खरीदारी के बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इनमें कुछ भी खरीदना धनतेरस और दिवाली जितना ही शुभ फलदायी है। इनमें से एक है पुष्य नक्षत्र का महासंयोग, जो आज शुरू हो चुका है और अब भी इसमें खरीदारी के लिए काफी समय शेष है। ये शुभ संयोग कल बुधवार, 15 अक्टूबर तक रहेगा। इसलिए आपके पास आज से कल तक का मौका है खरीदारी करने का।

दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र का महासंयोग

पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली से पहले 2 दिन पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस योग में सोना-चांदी, संपत्ति या गाड़ी खरीदना, कोई कारोबार शुरू करना शुभ माना जाता है। इस योग में खरीदारी सुख-सौभाग्य में वृद्धि करने वाली होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगल पुष्य योग धन में वृद्धि करने वाला है, जबकि बुध पुष्य में कोई काम शुरू करने से उसमें सफतला मिलती है।

आज पुष्य नक्षत्र

  • पुष्य नक्षत्र शुरू : 14 अक्टूबर, सुबह 11:53 बजे
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें