Total Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और राशियों पर असर

Total Solar Eclipse 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे भारत छोड़ दुनिया के कई अन्य हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक नहीं माना जाएगा। आइए जानें इसकी तारीख, समय और किस राशि पर कैसा असर होगा

अपडेटेड May 20, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
12 अगस्त को लगने जा रहा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

Total Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो निश्चित अंतराल पर होती है। सूरज, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक सीधी रेखा में आते हैं तब ग्रहण होता है। लेकिन सभी ग्रहण समान रूप से पूरी पृथ्वी पर एक साथ नजर नहीं आते हैं। जैसे इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण के साथ होगा। साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा। यह साल का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढक लेगा। ऐसा होने पर दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो जाएगा।

इससे पहले साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगा था। यह एक वलयाकार ग्रहण था, जिसमें ‘रिंग ऑफ फायर’ का दुर्लभ नजारा देखने को मिला था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। 12 अगस्त को लगने जा रहा साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। आइए जानें इसके बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें इस प्रकार हैं : 

दिन में होगी रात : यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा और कुछ समय के लिए दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिलेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा : यह ग्रहण मुख्य रूप से आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन व पुर्तगाल के क्षेत्रों में दिखाई देगा।

भारत में दृश्यता : भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक प्रभाव या सूतक काल मान्य नहीं होगा।


यूरोप के देशों (जैसे स्पेन और आइसलैंड) में इसे देखने के लिए वैज्ञानिकों और पर्यटकों में अभी से भारी उत्साह है।

दूसरे सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का असर सिर्फ दृश्यता पर निर्भर नहीं करता। ग्रहों की स्थिति और उनका राशि चक्र में स्थान ज्यादा मायने रखता है। इसलिए भले ही आप इसे देख न पाएं, इसका प्रभाव आपकी राशि पर पड़ सकता है।

किन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा असर?

कर्क, वृश्चिक और मीन के लिए खास समय : यह ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है, इसलिए कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। भावनात्मक फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

मेष और सिंह को मिल सकता है नया मौका : इन राशियों के लिए यह ग्रहण नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। करियर या पर्सनल लाइफ में अचानक कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है।

तुला और मकर को रखना होगा संतुलन : इन राशियों को अपने फैसलों में संतुलन बनाए रखना होगा। खासकर पैसों और रिश्तों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

क्या करें

  • शांत रहें और जल्दबाजी में फैसले न लें।
  • मेडिटेशन या पूजा से मन को स्थिर रखें।
  • अपने विचारों को नोट करें, कई बार इसी समय अच्छे आइडिया आते हैं।

क्या न करें

  • बिना सोचे-समझे बड़े फैसले न लें
  • नकारात्मक सोच से बचें
  • आंखों से ग्रहण देखने की कोशिश न करें

Purushottam Maas 2026 Pradosh Vrat: शनि और चंद्र दोष के लिए अधिक मास में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, जानें इस माह कब-कब होंगे प्रदोष व्रत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।