तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म के पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। कई पूजा-अनुष्ठान इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। धार्मिक शास्त्रों में इसकी नियमित पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। चौमासे यानी जब भगवान विष्णु शयन करते हैं, उस दौरान तुलसी में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। भगवान विष्णु के लिए तुलसी का क्या महत्व है, ये इससे समझ सकते हैं कि इनकी कोई भी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं मानी जाती है। तुलसी के बारे में एक और मान्यता ये भी है कि इसमें दूध चढ़ाना भी बेहद शुभ होता है।