Vaishakh Amavasya 2026: पूरे हिंदू वर्ष की सभी अमावस्या तिथियों में वैशाख अमावस्या का विशेष स्थान है। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान के बाद तर्पण और दान करने को अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी माना जाता है। इससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। माना जाता है कि इस तिथि पर दान करने से पितृ दोष के प्रभाव कम होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अपने जीवन से पितृ दोष को दूर रखने या शांत करने के लिए इस दिन राशि अनुसार सामग्री का दान करना चाहिए। आइए जानें इस साल वैशाख अमावस्या किस दिन है और राशि अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख अमावस्या की तिथि 16 अप्रैल गुरुवार को रात में 08 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 17 अप्रैल शुक्रवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान करना अच्छा रहेगा। अगर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान न कर पाएं, तो सूर्योदय के बाद कर लें। वैशाख अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। वैशाख अमावस्या के दिन सूर्योदय 05 बजकर 54 मिनट पर होगा।
मेष राशि : मेष राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को वैशाख अमावस्या पर सफेद कपड़े का दान करना चाहिए।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस तिथि पर गुड़ का दान करना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
तुला राशि : तुला राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर दही का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों को इस दिन पर चीनी का दान करना चाहिए।
मकर राशि : मकर राशि के लोगों को वैशाख अमावस्या पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।
मीन राशि : मीन राशि वालों को इस मौके पर आम या पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें