Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया के दिन ये एक उपाय दूर करेगा दरिद्रता और तंगी, जानें किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से घरे से नकारात्मकता, दरिद्रता और तंगी दूर होती है। आइए जानें इस साल अक्षय तृतीया का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और पूजा का मुहूर्त क्या है

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया के दिन कोई भी शुभ काम करने का अक्षय फल मिलता है यानी उनका प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता है। हिंदू धर्म में यह दिन इतना पवित्र माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं होती है। इस दिन शादी, मुंडन गृह प्रवेश करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। बहुत से लोग मानते हैं कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे साल उनकी कृपा बनी रहती है। ये दिन नई गाड़ी, नया कारोबार, नई संपत्ति और नया काम शुरू करने के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

हालांकि, इस दिन सोना-चांदी खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। खासतौर से आज के समय में जब इन धातुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में कुछ और भी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने पर सोने-चांदी के समान हीं शुभ परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। ये सामग्री कुछ और नहीं नमक है, जो हमारी रसोई में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है। नमक खरीदने को धार्मिक लिहाज से शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन ये उपाय करने माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानें इस उपाय के बारे में।

अक्षय तृतीया की तारीख और पूजा का मुहूर्त

अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। ऐसे में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को ही मनाई जाएगी।

इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस समय मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना बेहद फलदायी रहेगा। इस दौरान घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए विशेष पूजा कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर नमक का उपाय


अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी के अलावा बहुत से लोग नमक भी खरीदते हैं। इस दिन नमक खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। नमक को शुद्धता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे इस दिन घर में लाकर कांच की कटोरी या कांच की बर्नी में रखना चाहिए।

मान्यता है कि नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है। साथ ही, अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने से घर में दरिद्रता खत्म होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान

अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए अच्छे कर्म जीवन में लगातार शुभ फल देते हैं।

Baisakhi 2026 Date: आ रहा है बैसाखी का त्योहार, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व और मेष संक्रांति से क्या है इसका संबंध

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।