Vaishakh Amavasya 2026: कल वैशाख अमावस्या पर सूर्य-चंद्रमा के दुर्लभ संयोग में करें ये खास उपाय, दूर हो जाएंगी ढेरों मुश्किलें

Vaishakh Amavasya 2026: कल वैशाख माह की अमावस्या तिथि है। अमावस्या तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा के दुर्लभ संयोग में कुछ उपाय करना बहुत प्रभावशाली माना जाता है। आइए जानें कल कौन से उपाय करने से जीवन की कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
वैशाख अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा मेष राशि में मिलकर एक दुर्लभ युति बना रहे हैं।

Vaishakh Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हर हिंदू माह में आने वाली इस तिथि को अत्यंत पावन और प्रभावशाली माना जाता है। यह तिथि पितरों को समर्पित होती है और इसमें पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन किए जाने वाले दान से जातक के जीवन की बहुत सी मुश्किलें दूर होती हैं और उनके जीवन में खुशहाली आती है।

ऐसी ही खूबियों वाली तिथि है वैशाख अमावस्या की। इस साल वैशाख अमावस्या कल मनाई जाएगी। इसे सतुवाई अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान को सत्तू का भोग अर्पित करने और सत्तू दान करने का विशेष महत्व होता है। इतना ही नहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के ढेरों कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानें इन उपायों के बारे में।

वैशाख अमावस्या तिथि

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष वैशाख अमावस्या की तिथि 16 अप्रैल गुरुवार को रात 08 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 17 अप्रैल शुक्रवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार अमावस्या तिथि का स्नान और दान 17 अप्रैल, शुक्रवार को करना शुभ होगा।

मेष राशि में सूर्य चंद्रमा की दुर्लभ युति

वैशाख अमावस्या के पावन अवसर पर सूर्य और चंद्रमा मेष राशि में मिलकर एक दुर्लभ युति बना रहे हैं। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष कार्यों को करके आप जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। ऐसे में इस दिन पर सूर्य देव की कृपा के लिए गुड़, गेहूं, तांबा और लाल वस्त्रों का दान कर सकते हैं। वहीं, चंद्रमा के लिए सफेद चीजों जैसे दूध, चावल और सफेद वस्त्रों का दान करना उत्तम माना गया है।


वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

वैशाख के महीने में बहुत गर्मी पड़ती है, इसलिए वैशाख महीने की अमावस्या पर आप जल, पंखा और घड़े का दान कर सकते हैं, जो पुण्यकारी माना गया है।

ये काम करने से प्रसन्न होंगे पितृ

  • अमावस्या तिथि पर गंगा आदि पवित्र नदी में स्नान करें या नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • इस दिन श्राद्ध और पिंडदान करने से पितरों की कृपा मिलती है।
  • जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर अर्घ्य दें।
  • ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा करें।

ये गलती भूल से भी न करें

  • अमावस्या पर मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।
  • इस दिन बाल और नाखून काटना भी वर्जित है।
  • नए कार्य की शुरुआत और शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, विवाह आदि भी इस तिथि पर नहीं करना चाहिए।
  • नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता के चलते अमावस्या पर रात में सुनसान जगहों पर जाने से बचें।
  • किसी पर गुस्सा करने, धोखा देने, अपमान करने और जानवरों को नुकसान पहुंचाने से पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: गजकेसरी और मालव्य राजयोग सहित 7 दुर्लभ योगों का संयोग लेकर आ रही इस साल की अक्षय तृतीया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।