Vaishakh Month 2026: आज से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना, जानें इस महीने में आएंगे कौन से व्रत-त्योहार और क्यों है ये श्री हरि का प्रिय मास

Vaishakh Month 2026: हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना होता है वैशाख। इस माह को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसकी शुरुआत आज से हो रही है। आइए जानें इस माह में कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे और इसे क्यों श्री हरि का प्रिय महीना माना जाता है

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उदयातिथि को देखते हुए वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार से मानी जाएगी।

Vaishakh Month 2026: आज से हिंदू कैलेंडर के दूसरे महीने यानी वैशाख मास की शुरुआत हो रही है। धार्मिक ग्रथों में इस माह को पुण्य अर्जित करने वाला और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। इस माह को माधव मास भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु के ही एक और नाम से प्रेरित है। माना जाता है कि इस महीने में श्री हरि की पूजा करना बेहद फलदायी होता है।

स्कंद पुराण के अनुसार, जिस प्रकार विद्याओं में वेद, मंत्रों में प्रणव (ॐ) और वृक्षों में कल्पवृक्ष श्रेष्ठ है, उसी प्रकार मासों में वैशाख मास को सर्वोत्तम माना गया है। इस माह में विधि-विधान से नियमपूर्वक भगवान विष्णु की आराधना करने पर अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं, इसलिए इसमें पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष स्थान है। वैशाख माह में वरूथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं

वैशाख का महीना आज से शुरू


पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है। इसका समापन 3 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार से मानी जाएगी।

वैशाख माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

3 अप्रैल 2026 – वैशाख प्रारम्भ

5 अप्रैल 2026 – विकट संकष्टी

9 अप्रैल 2026 – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

10 अप्रैल 2026 – कालाष्टमी

13 अप्रैल 2026 – वल्लभाचार्य जयंती, वरूथिनी एकादशी

14 अप्रैल 2026 – मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, पुथंडू, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, कृष्ण वामन द्वादशी

15 अप्रैल 2026 – विषु कानी, पहेला वैशाख, बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

17 अप्रैल 2026 – दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या

18 अप्रैल 2026 – चन्द्र दर्शन, परशुराम जयंती

19 अप्रैल 2026 – अक्षय तृतीया, त्रेता युग दिवस, मातंगी जयंती

20 अप्रैल 2026 – रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी

21 अप्रैल 2026 – शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती

22 अप्रैल 2026 – रामानुज जयंती, स्कन्द षष्ठी

23 अप्रैल 2026 – गंगा सप्तमी

24 अप्रैल 2026 – बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

25 अप्रैल 2026 – सीता नवमी

26 अप्रैल 2026 – महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान

27 अप्रैल 2026 – त्रिशूर पूरम, मोहिनी एकादशी

28 अप्रैल 2026 – परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत

30 अप्रैल 2026 – नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

1 मई 2026 - वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा

Akshay Tritiya 2026: अप्रैल में अक्षय पुण्य जुटाने के लिए इस दिन करें पूजा-पाठ, जानें अक्षय तृतीया की तारीख, पूजा विधि और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।