Vaishakh Month 2026 Tulsi Niyam: माधव मास में करें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय, तुलासी का ये नियम करेगा हर तकलीफ दूर

Vaishakh Month 2026 Tulsi Niyam: वैशाख के महीने को माधव मास भी कहा जाता है। इस महीने में कुछ खास नियम अपनाने और तुलसी का उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि ये उपाय जीवन से हर तकलीफ को दूर करता है। आइए जानें क्या है ये उपाय

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाएं और लाल कलावा बांधें।

Vaishakh Month 2026 Tulsi Niyam: वैशाख का महीना शुरू हो चुका है। इसे हिंदू वर्ष का अत्यंत पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने को माधव मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने से गर्मियों का मौसम तेजी पकड़ने लगता है, इसलिए इसमें जल दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के इस दूसरे में महीने में तुलसी के पौधे की पूजा भी बहुत फलदायी और शुभ मानी जाती है।

पद्मपुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में तुलसी की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। तुलसी के दर्शन मात्र से पाप नष्ट होते हैं, जल अर्पण से यम भय दूर होता है, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वैशाख में तुलसी से जुड़े उपाय करने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानें इस माह में तुलसी पूजा के नियम और उपाय

तुलसी की अनंत महिमा


तुलसी के पौधे में भगवान गोविंद, लक्ष्मी, ब्रह्मा और समस्त देवगण निवास करते हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण में तुलसी को विश्व पावनी, जीवन मुक्तिदायिनी और हरिभक्ति प्रदान करने वाली बताया गया है।

वैशाख में तुलसी को सुबह-शाम अर्पित करें जल

वैशाख में गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में तुलसी को जल अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायी है। तुलसी देवी को जल देने से भगवान श्रीहरि अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि वैशाख में तुलसी को नियमित जल अर्पण करने से यमलोक का भय दूर होता है। घर में सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

 

वैशाख गुरुवार को तुलसी के सामने दीपक जलाएं

वैशाख माह के गुरुवार को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। एक बर्तन में 7 हल्दी की गांठें, एक गुड़ का टुकड़ा और 7 दाने चने की दाल डालकर तुलसी के पास रखें। हाथ में जल लेकर अपनी मनोकामना बोलें और फिर ये सामग्री दान कर दें। यह उपाय वैशाख के हर गुरुवार को करने से विशेष फल मिलता है। इस उपाय से मां लक्ष्मी घर में स्थिर वास करती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

तुलसी के पत्ते दूर करेंगे आर्थिक तंगी

वैशाख मास में आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रखें। यह सरल उपाय धन लाभ के योग बनाता है और आर्थिक तंगी को दूर करता है।

 

वैशाख पूर्णिमा पर करें तुलसी पूजा

वैशाख पूर्णिमा तुलसी पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाएं और लाल कलावा बांधें। ऐसा करने से तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर श्रीहरि और कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें।

तुलसी का पौधा लगाएं

वैशाख मास में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। घर, मंदिर या आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से जीवन में निरंतर सफलता मिलती है। तुलसी का पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने से व्यक्ति के जीवन में प्रगति होती है। जो लोग तुलसी का वन लगाते हैं, वहां विष्णु भगवान स्वयं निवास करते हैं।

 

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Vaishakh First Pradosh Vrat Date: वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत होगा इस दिन, जानें बुध प्रदोष व्रत की तारीख, महत्व और नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।