Get App

Vasanta Purnima 2026: 2 या 3 कब रखा जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत? आइए जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Vasanta Purnima 2026: वसंत पूर्णिमा का व्रत फाल्गुन मास के अंतिम दिन किया जाता है। यह तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है और इसी तिथि पर होलिका दहन भी होता है। आइए जानें इस साल ये व्रत किस दिन होगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 9:41 PM
Vasanta Purnima 2026: 2 या 3 कब रखा जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत? आइए जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
वसंत ऋतु आमतौर पर 19 फरवरी के आसपास शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलती है।

Vasanta Purnima 2026: हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन के आखिरी दिन वसंत पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। ये तिथि वसंत ऋतु के आने और सर्दियों के जाने का प्रतीक मानी जाती है। वसंत पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी तिथि पर छोटी होली का पर्व और होलिका दहन भी किया जाता है। ये हिंदू वर्ष की आखिरी पूर्णिमा तिथि मानी जाती है। होली पूर्णिमा और फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। आइए जानें इस साल वसंत पूर्णिमा किस दिन होगी और पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है ?

वसंत पूर्णिमा 2026 की तिथि और समय

  • वसंत पूर्णिमा मंगलवार, 3 मार्च
  • पूर्णिमा तिथि 2 मार्च, 2026 को शाम 05:55 बजे शुरू होगी
  • पूर्णिमा तिथि 3 मार्च, 2026 को शाम 05:07 बजे खत्म होगी
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें