Yogini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी दिन भक्त एकादशी व्रत करते हैं। इस व्रत को भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल माध्यम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे विधि-विधान से पूरे साल में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों को व्रत करने वाले भक्तों के सभी दुख भगवान विष्णु दूर करते हैं। इन्हीं एकादशी व्रत में से एक है योगिनी एकादशी, जिसका व्रत आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। आइए जानें इसकी सही तारीख और मुहूर्त
