धोनी को ETPL में खेलते देखने की अभिषेक बच्चन की ख्वाहिश! पर ये बस एक वजह से नहीं हो सकती पूरी

आईपीएल 2026 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह धोनी को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते देखना चाहते हैं। लेकिन बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक धोनी इस लीग नहीं खेल सकते हैं। जानें क्या है बीसीसीआई का नियम

अपडेटेड May 12, 2026 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ है। फैंस आज भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले पिंडली में लगी चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेले हैं। वहीं फैंस धोनी के मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर और ईटीपीएल (ETPL) के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने भी कहा कि, वह भारत के पूर्व कप्तान धोनी को नई यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखना पसंद करेंगे। लेकिन बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक धोनी इस लीग नहीं खेल सकते हैं। जानें क्या है बीसीसीआई का नियम

जब अभिषेक से पूछा गया कि वह ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को खेलते देखना चाहेंगे, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "महेंद्र सिंह धोनी।" एक्टर ने डबलिन में पीटीआई से कहा, "क्या आपको कोई वजह चाहिए कि आप महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेलते हुए क्यों देखना चाहते हैं?"

क्या है बीसीसीआई का नियम


बीसीसीआई के मौजूदा नियमों के अनुसार, बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट वाले भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं है। सिर्फ वही भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में खेल सकते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट और आईपीएल से पूरी तरह रिटायरमेंट ले लिया हो। ये नियम आईपीएल की पहचान बनाए रखने और भारत के घरेलू क्रिकेट को मजबूत रखने के लिए बनाए गए हैं। इसी वजह से धोनी ईटीपीएल में नहीं खेल सकते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वहीं धोनी इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले पिंडली में लगी चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेले हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के कमी खलेगी

अभिषेक बच्चन ने ईटीपीएल की क्वालिटी और उसकी ग्लोबल अपील पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आपका क्रिकेट टॉप क्वालिटी का है, तो लोग उसे देखने जरूर आएंगे। हमें (अभी के) भारतीय क्रिकेटरों को ईटीपीएल का हिस्सा बनाना अच्छा लगता।" उन्होंने कहा, "लेकिन जैसा कि हम सब जानते हैं, बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट वाले भारतीय क्रिकेटरों को बाहर खेलने की इजाजत नहीं है। हमें उनकी कमी खलेगी। उनका होना बहुत अच्छा होता।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टैलेंट पूल के अलावा, हमारे पास दुनिया के बाकी महान क्रिकेटर हैं जो ईटीपीएल में आकर खेल रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे।"

कब से शुरू होगी लीग

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होगी। ये एक नई फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग है, जिसे यूरोप में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू किया गया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस टीम के को-ओनर हैं। वहीं, स्टीव वॉ, जोंटी रोड्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े क्रिकेट सितारे भी अलग-अलग टीमों से जुड़े हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।