Get App

धोनी को ETPL में खेलते देखने की अभिषेक बच्चन की ख्वाहिश! पर ये बस एक वजह से नहीं हो सकती पूरी

आईपीएल 2026 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह धोनी को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते देखना चाहते हैं। लेकिन बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक धोनी इस लीग नहीं खेल सकते हैं। जानें क्या है बीसीसीआई का नियम

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 12, 2026 पर 2:54 PM
धोनी को ETPL में खेलते देखने की अभिषेक बच्चन की ख्वाहिश! पर ये बस एक वजह से नहीं हो सकती पूरी
भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ है। फैंस आज भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले पिंडली में लगी चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेले हैं। वहीं फैंस धोनी के मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर और ईटीपीएल (ETPL) के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने भी कहा कि, वह भारत के पूर्व कप्तान धोनी को नई यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखना पसंद करेंगे। लेकिन बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक धोनी इस लीग नहीं खेल सकते हैं। जानें क्या है बीसीसीआई का नियम

जब अभिषेक से पूछा गया कि वह ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को खेलते देखना चाहेंगे, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "महेंद्र सिंह धोनी।" एक्टर ने डबलिन में पीटीआई से कहा, "क्या आपको कोई वजह चाहिए कि आप महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेलते हुए क्यों देखना चाहते हैं?"

क्या है बीसीसीआई का नियम

बीसीसीआई के मौजूदा नियमों के अनुसार, बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट वाले भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं है। सिर्फ वही भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में खेल सकते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट और आईपीएल से पूरी तरह रिटायरमेंट ले लिया हो। ये नियम आईपीएल की पहचान बनाए रखने और भारत के घरेलू क्रिकेट को मजबूत रखने के लिए बनाए गए हैं। इसी वजह से धोनी ईटीपीएल में नहीं खेल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें