Get App

IND vs IRE: आयरलैंड से करारी हार के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक

IND vs IRE: आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में भारत को 34 रन से हराकर इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की। इस हार के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है। अब भारतीय टीम दूसरे और आखिरी टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 3:00 PM
IND vs IRE: आयरलैंड से करारी हार के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक
IND vs IRE: भारत के बल्लेबाज तेज शुरुआत के बावजूद पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम ने करारी शिकस्त दी है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।

वहीं भारत की इस हार के बाद भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम को आयरलैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्द से जल्द ढालना होगा। अब भारतीय टीम दूसरे और आखिरी मुकाबले में भारत बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा।

मैच के बाद अभिषेक ने क्या कहा

अभिषेक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एक टीम के तौर पर ये बहुत जरूरी है कि हम हालात के अनुसार खुद को कितनी जल्दी ढाल पाते हैं। जब लगातार दो मैच खेलने होते हैं, तो पूरे ग्रुप को परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी तालमेल बैठाना पड़ता है। प्रैक्टिस सेशन और अनुभव से इसमें मदद मिलती है। एक मजबूत टीम होने के नाते हमें तेजी से परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलना चाहिए। आज हमने ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसमें सफल नहीं हो सके।" आयरलैंड की ओर से हम्फ्रीज और होलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भारतीय मूल के जय मूंद्रा ने दो विकेट झटके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें