टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले है, दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम मुकाबले की शानदार शुरुआत की है, लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों को चोट चिंता का कारण बनी हुई है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों पेट के इंफेक्शन से उबर रहे हैं। इसी वजह से अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
हाल ही में वह अर्शदीप सिंह के ब्लॉग में नजर अभिषेक शर्मा नजर आए, जहां उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है। अभिषेक ने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अभिषेक से पाकिस्तान के बड़े मैच से पहले उनकी रिकवरी, बीमारी के दौरान कम हुए वजन और फिलहाल चल रही डाइट के बारे में बातचीत की। क्लिप में शर्मा ने बताया कि वह इस समय सख्त डाइट पर हैं और केवल दाल-चावल खा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पेट की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसके बाद उनका लगभग 2 किलो वजन कम हो गया।
डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत के चलते अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और शुक्रवार को वह हल्की प्रैक्टिस करते भी नजर आए, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और पूरी सावधानी के साथ फैसला कर रहा है। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कहा था कि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें एक या दो मैचों तक आराम दिया जा सकता है।
मेडिकल टीम को अभिषेक की फिटनेस को लेकर चिंता है। संक्रमण से उनका वजन कम हुआ है, जिससे उनकी ताकत और स्टैमिना प्रभावित हुए हैं, इसलिए अभी उनकी मैच फिटनेस पर सवाल बना हुआ है। हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा और पॉजिटिव संकेत दिए, लेकिन अंतिम फैसला कोलंबो में होने वाले आखिरी प्रैक्टिस सेशन में उनके प्रदर्शन को देखकर ही लिया जाएगा। अगर अभिषेक ये मुकाबला नहीं खेल पाते है संजू सैमसन ही ईशान किशन के साथ टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते रहेंगे।