'एक प्लेयर के तौर पर अपना गेम मत...' वर्ल्ड कप के दौरान युवराज ने अभिषेक शर्मा को दी थी ये खास सलाह

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा और वह लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में उन्होंने युवराज सिंह की सलाह को याद किया और उनसे संपर्क में भी थे

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
अभिषेक शर्मा ने कहा कि, उन्होंने अपने नैचुरल गेम पर ही भरोसा बनाए रखा

टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। शुरुआती तीन मुकाबलों में अभिषेक डक पर आउट हुए। वहीं क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी की थी। वहीं हाल ही में अभिषेक शर्मा ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जब उनका प्रदर्शन खराब चल रहा था, तब उन्होंने अपने मेंटर और पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की सलाह को याद किया। वहीं अभिषेक शर्मा ने ये भी बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान वह युवराज सिंह के साथ टच में थे या नहीं?

अभिषेक तीन बार डक पर हुए आउट

अभिषेक शर्मा यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिससे वह काफी निराश हो गए और भावुक भी हो गए थे। इस मुश्किल समय में उनके सीनियर साथियों ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें संभाला। सुपर 8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की अहम पारी ने अभिषेक शर्मा की वापसी के संकेत दे दिए थे। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी की और दमदार अंदाज में खुद को साबित किया।


अपना खेल मत बदलो

जब उनसे पूछा गया कि क्या खराब दौर में वह युवराज सिंह के संपर्क में थे, इस पर अभिषेक शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, मैं युवी पाजी से रेगुलर बात करता था। वह हमेशा ऐसे इंसान रहे हैं जिनसे मैं सच्ची सलाह ले सकता हूं। उनका मैसेज सिंपल था कि एक प्लेयर के तौर पर आप जो हैं, उसे मत बदलो”। उन्होंने समझाया कि एग्रेसिव प्लेयर्स के साथ ऐसे दौर आते हैं, लेकिन अगर आप अपनी ताकत पर भरोसा बनाए रखते हैं, तो रन अपने आप आने लगते हैं।"

अभिषेक ने क्या कहा

अभिषेक शर्मा ने कहा कि, उन्होंने अपने नैचुरल गेम पर ही भरोसा बनाए रखा और उस अंदाज से दूर नहीं गए, जिसने उन्हें इस लेवल तक पहुंचाया। उन्होंने बताया, "मैंने बस यही कोशिश की कि शुरू में अपने शॉट सिलेक्शन में थोड़ा क्लियर रहूं।" अभिषेक शर्मा ने कहा कि, "भारत जैसे देश में क्रिकेट को लेकर दबाव से पूरी तरह बचना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी था टीम के माहौल पर ध्यान देना और बाहर की बातों से ज्यादा प्रभावित न होना।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।