Asia Cup 2025: 'IPL में भी तो अंपायरिंग...', पाकिस्तान की हार के बाद शाहिद अफरीदी के बिगड़े बोल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने फखर जमान के आउट होने पर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं आफरीदी ने क्या कहा

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 8:27 PM
हार्दिक पांड्या की गेंद पर फखर जमान ने शॉट खेला, गेंद हल्की सी बैट से लगी और विकेटकीपर संजू सैमसन के दास्तानों में चली गई

एशिया कप 2015 के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान की टीम इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। अब पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने फखर जमान के आउट होने पर बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच में फखर जमां के आउट होने पर अंपायरों को पक्षपाती करार देते हुए उनके निर्णय पर सवाल उठाए है। आइए जानते हैं शाहिद अफरीदी ने क्या कहा

अफरीदी ने क्या कहा

पाकिस्तान की हार पर समा टीवी पर चर्चा करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा, "आखिरकार उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी होती है।" पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भी अफरीदी की राय का समर्थन किया। यूसुफ ने कहा, "अंपायरों ने पर्याप्त एंगल से रिप्ले नहीं देखा। फखर जमां अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने तीन चौके लगाए थे और पहले ओवर में बुमराह को भी आसानी से खेल लिया था। उनका विकेट भारत के लिए बहुत अहम साबित हुआ।"


क्या हुआ था

हार्दिक पांड्या की ऑफ-कटर पर फखर जमान ने शॉट खेला, गेंद हल्की सी बैट से लगी और विकेटकीपर संजू सैमसन के दास्तानों में चली गई। अंपायर ने फखब को कैच आउट दे दिया, जबकि फखर के मुताबिक गेंद दस्तानों तक पहुंचने से पहले जमीन को छू चुकी थी। मैच के दौरान अंपायर का फैसला थर्ड अंपायर को भेजा गया, जहां रीप्ले को कई बार जूम करके देखा गया। काफी देर तक जांच के बाद तीसरे अंपायर ने फखर जमान को आउट दे दिया। जमां इस फैसले से नाखुश दिखे और कप्तान सलमान आगा भी संतुष्ट नहीं थे।

सलमान आगा ने क्या कहा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, "अंपायरों से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन मुझे लगा कि गेंद कीपर से पहले उछली थी। मैं गलत भी साबित हो सकता हू। जिस तरह फखर बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर वह पावरप्ले में टिक जाते तो शायद हम 190 रन तक पहुंचे होते।"

कैसा था भारत-पाकिस्तान का मैच

सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रन बनाकर अर्धशतक लगाया और पाकिस्तान ने 171/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रन की तेज पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन जोड़े। दोनों की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की।

India vs Pakistan: हारिस रऊफ को अर्शदीप ने दिया करारा जवाब, अब वायरल हो रहा वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।