आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें आईपीएल की ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेगी। टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं ऐसी चर्चा थी इस सीजन में केकेआर अपने कप्तान में बदलाव कर सकता है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान संभाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
अजिंक्य करेंगे केकेआर कप्तानी
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "टीम मैनेजमेंट ने तय किया है कि अजिंक्य रहाणे ही आईपीएल 2026 में भी टीम की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइज़ी के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हैं और टीम को भरोसा है कि रहाणे अपने अनुभव के दम पर टीम को बेहतर दिशा दे सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, “अजिंक्य रहाणे के पास काफी अनुभव है और टीम में मौजूद खिलाड़ियों के संतुलन को देखते हुए वह कप्तानी के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। इसी वजह से फ्रेंचाइज़ी ने तय किया है कि वह इस सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते रहेंगे।”
ऑक्शन में ये खिलाड़ी हुए शामिल
आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 मैच खेले, जिनमें टीम को केवल पांच मुकाबलों में जीत मिली। हालांकि रहाणे ने अपनी बल्लेबाज़ी से शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में कई विदेशी बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन के साथ न्यूजीलैंड के फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र को अपने साथ जोड़ा है, जो सभी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा टीम में सुनील नरेन भी मौजूद हैं।
चोट की वजह से बाहर हुए हर्षित
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। दिल्ली के इस युवा गेंदबाज को फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान चोट लग गई थी। इसी चोट के कारण वह इस बार आईपीएस के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।