Get App

IPL 2026: क्या आईपीएल 2026 में केकेआर बदलेगा अपना कप्तान? अजिंक्य रहाणे पर दिया बड़ा अपडेट

KKR: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी में बदलाव की चर्चा थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे इस सीजन में भी टीम की कमान संभाल सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 3:15 PM
IPL 2026: क्या आईपीएल 2026 में केकेआर बदलेगा अपना कप्तान? अजिंक्य रहाणे पर दिया बड़ा अपडेट
पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान संभाली थी

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें आईपीएल की ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेगी। टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं ऐसी चर्चा थी इस सीजन में केकेआर अपने कप्तान में बदलाव कर सकता है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान संभाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

अजिंक्य करेंगे केकेआर कप्तानी

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "टीम मैनेजमेंट ने तय किया है कि अजिंक्य रहाणे ही आईपीएल 2026 में भी टीम की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइज़ी के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हैं और टीम को भरोसा है कि रहाणे अपने अनुभव के दम पर टीम को बेहतर दिशा दे सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, “अजिंक्य रहाणे के पास काफी अनुभव है और टीम में मौजूद खिलाड़ियों के संतुलन को देखते हुए वह कप्तानी के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। इसी वजह से फ्रेंचाइज़ी ने तय किया है कि वह इस सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते रहेंगे।”

ऑक्शन में ये खिलाड़ी हुए शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें