Shubman Gill: शुभमन गिल को टीम में क्यों नहीं किया गया शामिल? अजीत अगरकर ने बताया

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप के लिए चुने गए टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। वहीं उनको उपकप्तान पद से हटा दिया गया। वहीं टीम की घोषणा के बाद अजीत अगरकर ने बताया की उनको टीम में शामिल क्यों नहीं गया

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
अजीत अगरकर ने बताया की गिल को टीम में शामिल क्यों नहीं गया

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो वहीं कई को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। वहीं उनको उपकप्तान पद से हटा दिया गया। गिल की जगह अब टीम की उपकप्तानी अक्षर पटेल को दी गई है। गिल को हाल ही में टी20 टीम में वापसी हुई थी और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया था। वहीं टीम की घोषणा के बाद अजीत अगरकर ने बताया की उनको टीम में शामिल क्यों नहीं गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला।

अजीत अगरकर ने क्या कहा


शनिवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया की घोषणा के कुछ देर बाद अजीत अगरकर ने चयन को लेकर अपनी बात रखी। अजीत अगरकर ने कहा, "शुभमन गिल टीम के उपकप्तान थे, लेकिन इस बार टीम में शामिल नहीं हैं। अक्षर पटेल पहले भी टी20 में उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। अगरकर ने बताया कि चयन में निरंतरता से ज्यादा टीम कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता दी गई है। अगर विकेटकीपर को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी है, तो हमारी सोच एक अतिरिक्त कीपर रखने की थी। जितेश शर्मा ने कोई बड़ी गलती नहीं की है।"

गिल को क्यों ड्रॉप किया गया

अगरकर ने कहा, "हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन शायद अभी वह कुछ रन कम बना पाए हैं। ये फैसला पूरी तरह टीम के सही कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर लिया गया है। अगरकर ने आगे कहा, "पिछले वर्ल्ड कप में भी बाहर रहना दुर्भाग्यपूर्ण था क्योंकि हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ गए थे। लेकिन यह कॉम्बिनेशन से ज्यादा जरूरी है। जब आप 15 चुनते हैं तो किसी को बाहर रहना ही पड़ता है और दुर्भाग्य से, इस समय गिल बाहर हैं।"

गिल पर अगरकर ने क्या कहा

अजीत अगरकर ने बताया, "आपकी राय मेरी राय से अलग हो सकती है और खिलाड़ी चुनना कई बार मुश्किल होता है। पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि उन्हें क्या करना है और किस तरह तैयारी करनी है। "

शुभमन गिल को लगी थी चोट

शुभमन गिल हाल के समय में लगातार चोटों से परेशान रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी गर्दन में मोच आ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि वह टी20 मैचों के लिए फिट होकर लौटे, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और उन्होंने 4, 0 और 28 रन की पारियां खेलीं। इसके बाद लखनऊ में चौथे मैच से पहले उन्हें फिर चोट लग गई, जिस कारण अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले से उन्हें बाहर रखा गया।

टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।