Get App

कप्तानी गई और टीम से भी हुए बाहर...सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, अगरकर ने बताई वजह

Suryakumar Yadav: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के साथ-साथ टीम से भी बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है। वहीं चीफ सेलेक्टर्स ने बताया कि सूर्या को कप्तानी से क्यों हटाया गया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 4:11 PM
कप्तानी गई और टीम से भी हुए बाहर...सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, अगरकर ने बताई वजह
बीसीसीआई ने सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है

बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई टीम में सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि उन्हें टी20 टीम में भी शामिल नहीं किया गया। वहीं बीसीसीआई ने सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है। वहीं चीफ सेलेक्टर्स ने बताया कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से क्यों हटाया गया है।

अजीत अगरकर ने कहा कि ये फैसला सूर्यकुमार यादव के हालिया प्रदर्शन और भविष्य को ध्यान में रखकर टीम तैयार करने की योजना का हिस्सा है।

सूर्या को क्यों हटाया गया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर्स ने अजीत अगरकर ने कहा, "सूर्य के लिए ये आसान फैसला नहीं था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन हर वर्ल्ड कप के बाद टीम प्रबंधन आगे की रणनीति पर विचार करता है। उनके फॉर्म को देखते हुए और अगले वर्ल्ड कप तक के लंबे चक्र को ध्यान में रखते हुए हमें लगा कि ये सही समय है बदलाव करने का। श्रेयस अय्यर एक सक्षम कप्तान हैं और हमें विश्वास है कि वह इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें