भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में माता-पिता अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उनका एक ही लक्ष्य होता है कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर समाज में नाम रोशन करें। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले भी ऐसे ही पेरेंट्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना ने अपने बेटे मयास के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि, मायस ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
