T20 World Cup: 'हारने के डर से भाग गया पाकिस्तान...', मैच बॉयकॉट पर अनुराग ठाकुर ने दिया कड़ा रिएक्शन

फिलहाल पाकिस्तान ने खेल के मैदान को राजनीति का आखाड़ा बना दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया। बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान ने ये चाल चली है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं खेलना की बात कही है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि, वो वर्ल्ड कप में भारत के साथ होने वाले मैच को बॉयकॉट करेंगे। वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैसले पर कड़ा बयान दिया। न्यूज 18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उसे भारतीय टीम से एक बार फिर हार का डर है।

पाकिस्तान का नया ड्रामा

वहीं पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट पर जारी बयान में बताया गया है कि अधिकारियों ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम की श्रीलंका यात्रा को मंजूरी दे दी है। सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और बाकी टूर्नामेंट खेलने का फैसला खेल कारणों से नहीं, बल्कि घरेलू राजनीति की वजह से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अंदरूनी सुरक्षा हालात और बलूचिस्तान में हालिया हमलों के बाद भारत के खिलाफ मैच पाकिस्तान की लीडरशिप के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है। ऐसे माहौल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ खेलना पाकिस्तान में राजनीतिक जोखिम और घरेलू नुकसान वाला माना जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस फैसले का एक मकसद उन कट्टर समूहों की आलोचना से पहले ही बचना भी है, जो क्रिकेट को खेल की बजाय विदेश नीति से जोड़कर देखते हैं। भारत के हाई-प्रोफाइल मैच से दूरी बनाकर सरकार ऐसे समूहों के गुस्से से खुद को बचाना चाहती है, लेकिन साथ ही टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी भी बनाए रखना चाहती है।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड

फिलहाल पाकिस्तान ने खेल के मैदान को राजनीति का आखाड़ा बना दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया। बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान ने ये चाल चली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।