टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं खेलना की बात कही है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा है कि, वो वर्ल्ड कप में भारत के साथ होने वाले मैच को बॉयकॉट करेंगे। वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैसले पर कड़ा बयान दिया। न्यूज 18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उसे भारतीय टीम से एक बार फिर हार का डर है।
