Arjun Tendulkar- Saaniya Chandhok Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक, पहली तस्वीर आई सामने

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ के बंधन में बंध गए। इस भव्य समारोह में परिवार, करीबी दोस्त और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च (गुरुवार) को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी रचाई। इस शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, करीबी दोस्त और खेल जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। शादी समारोह के दौरान अर्जुन के पिता और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आए। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन और सानिया की शादी की फोटो सामने आने के बाद से ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अर्जुन और सानिया ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


अर्जुन तेंदुलकर की शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो उनकी बहन सारा तेंदुलकर का भी है, जिसमें वह संगीत समारोह में डांस करती नजर आ रही हैं। शादी में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ भी शामिल हुए। आईपीएल के इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। अर्जुन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलते हैं और हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में ट्रेड किया गया था।

 

सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीब रही हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अब वह गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।