भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च (गुरुवार) को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी रचाई। इस शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, करीबी दोस्त और खेल जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। शादी समारोह के दौरान अर्जुन के पिता और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आए। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
