Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को निशिन में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश की वहज से रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद भारत अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम से होगा। आइए जानते हैं बिना एक भी गेंद फेंके भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
सेमीफाइनल में पहुंची भारत-पाकिस्तान
बारिश की वजह से आज खेला जाने वाला दोनों क्वार्टरफाइनल मैच नहीं हो सका। इसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC T20I रैंकिंग में अपनी मजबूत स्थिति के कारण सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत मौजूदा चैंपियन है और रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया। वहीं रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान अगले दौर में पहुंच गई।
क्या हुआ अगर बारिश से रद्द हुआ टूर्नामेंट
नागोया में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मैच पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी बारिश के कारण मुकाबला होने की संभावना कम थी। वहीं अगर 29 सितंबर को नेपाल और श्रीलंका के बीच मैच बारिश के कारण नहीं हो पाता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका सेमीफाइनल में भारत के सामने होगी। अगर एशियन गेम्स का पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो भारत की बेहतर रैंकिंग के आधार पर उसे गोल्ड मेडल मिल सकता है।
हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा। वहीं, पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश और मलेशिया के क्वार्टरफाइनल विजेता से होगी। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सेमीफाइनल में जीत हासिल कर लेती हैं, तो एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में दोनों का आमना-सामना हो सकता है। फाइनल मुकाबला शनिवार, 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेंगी।
पाकिस्तान पर हमेशा हावी रहा है भारत
भारत और पाकिस्तान पिछले 13 महीनों में टी20 इंटरनेशनल में चार बार आमने-सामने आ चुके हैं और हर बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सितंबर 2025 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान को लगातार तीन मुकाबलों में मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भी भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया।